Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा/पत्नी ने साजिश रच करा दी पति की हत्या, हथियार व कारतुस के साथ चार गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, August 4, 2020

सहरसा/पत्नी ने साजिश रच करा दी पति की हत्या, हथियार व कारतुस के साथ चार गिरफ्तार

*रितेश हन्नी/सहरसा*

_दो लाख में तय हुई थी दिनेश की हत्या_

सहरसा - जिले के बनगाँव थाना क्षेत्र में बीते चार जुलाई को सौरबाजार थाना क्षेत्र निवासी चालक दिनेश कुमार दिनकर की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने घटना में संलिप्त पाँच में से चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मंगलवार को कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते चार जुलाई को बनगाँव थाना क्षेत्र से लावारिस हालत में एक लाश मिली और लाश के पास एक स्कार्पियो गाड़ी भी पुलिस के द्वारा बरामद किया गया था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी। घटना के बाद मृतक की पत्नी डेजी कुमारी के फर्दबयान के आधार पर बनगाँव थाना कांड सं0-43 / 2020 पाँच जुलाई को धारा-302, 201, 120(बी), 34 भा०द०वी० एवं 27 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत प्राथमिकी नामजद अभियुक्त के विरूद्ध अंकित किया गया था। ततपश्चात घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी एवं कांड के उद्धभेदन के लिए एसडीपीओ सदर के नेतृत्व बनगाँव थानाध्यक्ष के साथ टीम गठित कर कांड का अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान के क्रम में मृतक द्वारा प्रयुक्त मोबाईल नंबर के वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर बनगाँव थानाध्यक्ष के द्वारा अप्राथमिकी अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने डुमरैल निवासी गजेन्द्र यादव, संजीव कुमार, सौरबाजार निवासी रौशन कुमार एवं भागलपुर निवासी अमरेन्द्र कुमार उर्फ पन्ना सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मृतक दिनेश की हत्या अवैध संबंध के कारण हुई है। मृतक दिनेश की पत्नी का अवैध संबंध मकान मालिक गजेन्द्र के साथ था। जिसकी भनक मृतक को लग गई थी। जिसके बाद डुमरैल निवासी गजेन्द्र यादव ने पड़ोसी संजीव कुमार, सौरबाजार निवासी रौशन कुमार एवं भागलपुर निवासी अमरेन्द्र कुमार उर्फ पन्ना सिंह के साथ मिल साजिश रचकर दिनेश की हत्या कर दिया। पुलिस अधीक्षक श्री कुमार ने बताया कि पुलिस के गिरफ्त में आये बदमाशों का लम्बा आपराधिक इतिहास रहा है। जिसमें से भागलपुर थाना क्षेत्र निवासी अमरेंद्र कुमार उर्फ पन्ना सिंह के ऊपर जिले के बिहरा थाना में आर्म्स एक्ट का पांच कांड दर्ज है। वहीं दूसरा अपराधी रोशन कुमार का जिले के पतरघट थाना में एक, सौरबाजार थाना में एक और सोनवर्षाराज थाना में दो आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। वहीं पुलिस ने गिरफ्त में आये अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा एवं एक मिस्ड फायर कारतुस घटनास्थल के समीप झाड़ी से बरामद किया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार, सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, बनगाँव थानाध्यक्ष सरोज कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।