Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।कैंडल मार्च निकाल रालोसपा ने दी श्रद्धांजलि - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, December 1, 2019

मधेपुरा।कैंडल मार्च निकाल रालोसपा ने दी श्रद्धांजलि

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।


मधेपुरा। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिला युवा कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में कैंडल मार्च निकाला। शहर में कैंडल मार्च निकाल कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। युवा कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि हैदराबाद में डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत से पूरे देश में आक्रोश है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को अब कड़े कानून बनाने की जरूरत है। कैंडल मार्च में शामिल सुमित श्रीवास्तव, सौरभ प्राणसुखका, अभिनव यादव, पुष्पराज, किसलय वर्मा, रजनीश सिंह, बुच्चुन, माधव, संजय सिन्हा, राजेश सिन्हा, आनंद, शशि कुमार सहित अन्य ने जस्टिस फोर के नारे लगाए।