कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
मधेपुरा। थाना क्षेत्र के इटहरी-घैलाढ़ मार्ग के बीच शनिवार की संध्या दो बदमाशों ने डीएम कार्यालय के गोपनीय शाखा में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर का बाइक छीन लिया। इस बाबत कंप्यूटर ऑपरेटर निर्मल कुमार भारद्वाज ने थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि वे गोपनीय शाखा में कार्य करने के बाद अपने गांव ध्रुवापट्टी श्रीनगर आ रहे थे। इसी दौरान इटहरी-घैलाढ़ मार्ग के बीच दो बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक को रोक लिया। एक बदमाश पिस्तौल सटाकर रेडमी मोबाइल और पर्स छीन लिया। पर्स में 1500 सौ रुपए और लाइसेंस, क्रेडिट कार्ड व अन्य कागजात छीन लिया। उसके बाद दोनों बदमाश भाग निकला। बाइक काला और सिल्वर रंग का है। थानाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद ने बताया कि बाइक छीनने का आवेदन मिला है। बाइक बरामद के लिए छापेमारी किया जा रहा है।