भवानीपुर थाना को मिले नए थानाध्यक्ष, राज कुमार चौधरी ने संभाला पदभार
पूर्णिया | भवानीपुर।
भवानीपुर थाना के थानाध्यक्ष के पद पर पुलिस निरीक्षक राज कुमार चौधरी ने शुक्रवार को विधिवत योगदान दिया। योगदान के बाद अपर थानाध्यक्ष पल्लवी कुमारी ने उनका स्वागत किया।
पदभार संभालते ही थानाध्यक्ष राज कुमार चौधरी ने थाना कर्मियों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कर्मी अपने-अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ किसी भी परिस्थिति में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
थानाध्यक्ष ने कहा कि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना और थाना में आने वाले सभी गण्यमान्य व आम लोगों के साथ बिना भेदभाव सम्मानपूर्वक व्यवहार करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। किसी भी समस्या के समाधान के लिए लोगों से सीधे संपर्क करने का अनुरोध भी उन्होंने किया।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्राथमिकता के आधार पर कार्यों का निष्पादन किया जाएगा। क्षेत्र में पुलिस गश्ती को ससमय और तेज किया जाएगा। साथ ही पदाधिकारी सिविल ड्रेस में बाइक से भी गश्ती करेंगे, ताकि अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके।
इस मौके पर थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।