Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/ जानलेवा साबित हो रहा है बिजली का खंबा बिजली विभाग की लापरवाही से हो सकती है घटना - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, August 4, 2025

MADHEPURA/ जानलेवा साबित हो रहा है बिजली का खंबा बिजली विभाग की लापरवाही से हो सकती है घटना

मधेपुरा से राजेश कुमार पप्पू की रिपोर्ट 
मधेपुरा मुख्यालय कॉमर्श कॉलेज के सामने वार्ड 21 बाल मुकंद नगर में पिछले डेढ़ महीने आई आंधी में जिलेवी के पेड़ पर गिरे बिजली का खंभा तथा तार मुहल्ले बालों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। बिजली विभाग जानकार अनजान बना हुआ है।तथा किसी की मौत का इंतजार कर रहा है। बताया गया कि पीछे डेढ़ माह  आई तेज आंधी  में ये पोल टूट कर जिलेवी के पेड़ पर अटक गया है।विभाग अटके हुए पेड़ पर ही बिजली चालू कर तो दिया लेकिन उसको सीधा करना मुनासिब नहीं समझा।बताया गया कि विभाग को पोल गिरने की जानकारी देने के बाद बिजली प्रवाहित तो कर दिया गया है पर पोल को सीधा करना मुनासिब नहीं समझते है। बरसात के दिनों में वर्षा होने पर जानलेवा  खतरा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। मुहल्ले  बासी शिक्षक त्रिभुवन कुमार,उमेश कुमार,मदन कुमार सर्वेश कुमार आदि  ने बताया कि विभाग के जेई   गिरे पोल की सूचना  पर आए तथा  बंद परे बिजली को चालू कर चले गए। बताया गया कि इस पोल से 6 कंज्यूमर को बिजली का कनेक्शन किया गया है।पोल के बगल  होकर बने रस्ते होकर दर्जनों बच्चे ,लोगों का प्रतिदिन आवाजाही होता है।अगर विभाग जल्द से जल्द गिरे पोल को ठीक नहीं करवाता है जानलेवा घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। यहां बिजली विभाग की लापरवाही स्पष्ट दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग तथा जिला प्रशासन से जल्द से जल्द पोल को सीधा करने का आग्रह किया है ताकि जानमाल का नुकसान नहीं हो सके।