इकबाल खान को एक पुराने मामले में जमानत रद्द होने के बाद पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे गुरुवार की देर शाम न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेजा गया था।
शुक्रवार की रात करीब दो बजे जेल प्रशासन ने उसे अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कैदी की गर्दन मरोड़ी हुई और शरीर पर कई जख्म के निशान भी नजर आ रहा हैं। इसी आधार पर परिजन सोहराब की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जबकि जेल अधीक्षक ने सुजीत कुमार झा ने फोन पर बताया कि शोहराब नशे का आदी था। 17 अप्रैल की देर शाम उसे जेल में शिफ्ट किया गया था।
18 अप्रैल की रात उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। पूछने पर बताया कि नशा नहीं लेने के वजह से उन्हें छटपटाहट महसूस हो रही है। तत्काल उसका जेल में ही इलाज किया गया। लेकिन बाद में उसने टॉयलेट में फांसी लगा ली थी। जिसके बाद सदर अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना के बाद एएसपी राम पुकार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जेल में मौत हुई है। मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।