हाजीपुर। लालगंज के करताहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवान भटौली पंचायत के भटौली गांव में पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने धारदार चाकू से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया, जिससे पति की मौत हो गई।
घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला प्रियंका देवी को हिरासत में ले लिया।
दोनों के बीच किसी बात को लेकर हुआ विवाद
पुलिस महिला से गहन पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार भटौली निवासी मिथिलेश पासवान और उसकी पत्नी प्रियंका देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।पति-पत्नी के बीच विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया। इसी बात को लेकर पत्नी ने धारदार चाकू से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। मारपीट की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में मिथिलेश पासवान को रेफरल अस्पताल लालगंज लाया गया।
पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया
डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। महिला को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
