कोशी लाइव
घैलाढ (मधेपुरा )से पप्पू मेहता की रिपोर्ट
श्रीनगर पंचायत के वार्ड 1 स्थित मेहता टोला कमलपुर में बाबा भोला दास ब्रह्मचारी समाधिस्थल के समीप पीपल के वृक्ष से दूध निकल रहा है जिसे देखने के लिए लोगो की भीड़ उमर रही है।लोग इसे ईश्वर की विशेष कृपा समझ पूजा अर्चना शुरू कर दिया है।पंडित बिजेंद्र मेहता ने बताया की 29 जुलाई से पीपल के कई शाखा से दूध निकल रहा है जिसे हमलोग ईश्वर का प्रसाद समझ कर सेवन कर रहे है।दूध लेने के लिए श्रद्धालु की भीड़ उमर रही है।यहां भजन कीर्तन शुरू है।लोगो ने भी आस्था का केंद्र बिंदु समझ पूजा अर्चना शुरू कर दिया है,,इधर इस बाबत कृषि विज्ञान केंद्र मधेपुरा के वैज्ञानिक आर पी शर्मा से संपर्क किया जा रहा है।
