Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:मधेपुरा के पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने श्री कृष्णा जन्मआष्ट्मी मेले का किया उद्धघाटन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 8, 2023

MADHEPURA:मधेपुरा के पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने श्री कृष्णा जन्मआष्ट्मी मेले का किया उद्धघाटन

कल देर शाम मधेपुरा जिला के शंकरपुर प्रखंड में कलहुआ ग्राम में जाप सुप्रीमो सह मधेपुरा के पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पूयादव ने श्री कृष्णा जन्मआष्ट्मी मेले का उद्धघाटन किया..

राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव जी को जन अधिकार छात्र परिषद् के प्रदेश महासचिव अमन कुमार रीतेश व उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा पाग- फूल माला व शॉल से सम्मानित किया गया..

राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जी के जन्मोत्सव पर हमने मधेपुरा के कोल्हुआ गांव में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले का उद्घाटन किया। इस दिन पाप और अनाचार के अंधकार को दूर करने के लिए नारायण ने धरती पर अवतार लिया था। इसलिए आज हमें श्रीहरि द्वारा दी गई शाश्वत शिक्षाओं और संदेशों को आत्मसात करने की यथेष्ट प्रयास करने का संकल्प लेने की जरूरत है। बाल गोपाल प्रदेश में सबके जीवन को उद्धार करें और सबका मंगल करें यही मेरी कामना है।

जाप छात्र प्रदेश महासचिव अमन कुमार रीतेश ने कहा किभाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि हर साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी के तौर पर मनाई जाती है।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी का यह व्रत त्यौहार हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत त्योहारों में से एक होता है। अष्टमी तिथि को के दिन ही मध्य रात्रि को भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म हुआ था।

उनकी पावन जन्मतिथि के उपलक्ष में ही यह व्रत त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं और वैष्णव संप्रदाय के लोग उपवास रखते हैं तथा भगवान श्री कृष्ण की आराधना करते हैं।

वैसे तो यह त्योहार पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है लेकिन मथुरा और वृंदावन में इसकी चहल पहल बहुत ज्यादा होती है। महा जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण की झांकियां निकाली जाती है और दहीहंडी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।

 हमलोगों के लिए गौरव की बात है की हमारे गाँव के कृष्णा जन्मआष्ट्मी मेले का उद्धघाटन हम सबके नेता श्री राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव जी किये है हम सब ग्रामीण भगवान श्री कृष्ण से वर माँगे है की इस बार हम सबके नेता मधेपुरा संसदीय चुनाव में आपार मतों से विजय हो और जैसे इनके लोकसभा में नही रहने से लोकसभा में कोशी - सीमाँचल की आवाज़ उठना बंद सा हो गया है पुनः बिहार का बेटा कोशी का लाल गरीबों का मसीहा लोकसभा में जाकर हर गरीब की आवाज़ के लिए लड़े..

मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष किशोर कुमार , जयप्रकाश यादव,अशोक यादव ,दीपनारायण यादव ,अनिल कुमार,धीरेंद्र यादव,मिथलेश कुमार,अजय कुमार ,संजीव यादव,मिथुन यादव किंग अरुण यादव मुखिया,रोशन कुमार बीरबल यादव,बबलू यादव ,संजीव कुमार ,सुनील कुमार,मुकेश्नकुमार हजारों ग्रामीण मौजूद रहे....