Kosi Live Bihar News/
संवाददाता। पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से एक दिल दहलानेवाला मामला सामने आया है। एक 11 साल की बच्ची ने एक युवक और युवती को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद युवक ने बच्ची के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने गंभीर घायल बच्ची को पत्तों के नीचे ढंक दिया।
मामला मोतिहारी जिले के सुगौली थाने का है। 11 साल की बेबी कुमारी ने एक युवक-युवती को आपत्तिजनकर हालत में देख लिया। जिसके बाद युवक ने पोल खुलने की डर से मासूम पर दाब से हमला कर दिया। युवक ने उसके सिर पर करीब 30-40 बार वार किया गया। वह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
बच्ची छटपटाते हुए मूर्छित होने लगी। कुछ देर में उसकी मौत होने की बात सोचकर किशोरी को बांस के पत्ते के नीचे ढंक दिया। इसी बीच घास काटकर कुछ महिलाएं लौट रही थीं। उन्होंने किशोरी को छटपटाते हुए देखा तो पत्ता हटाकर बाहर निकला। उसकी स्थिति देखकर महिलाएं शोर मचाने लगीं।
बांस के पत्तों के नीचे घायल बच्ची मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए और प्रेमी युगल में युवती को दबोच लिया। जबकि युवक भाग निकला।
बच्ची के सिर पर चारों तरफ कटने के निशान
ग्रामीणों ने घायल किशोरी को मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मासूम की गंभीर हालत देखकर उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। उसके सिर के चारों तरफ कटने और जख्म के निशान हैं।
किसी को नहीं बताने को कह रहे थे प्रेमी युगल
एंबुलेंस से एसकेएमसीएच आने के दौरान घायल बच्ची ने घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि गांव के ही रहने वाले आरोपित युवक-युवती दोनों लीची बगान में आपत्तिजनक हालत में थे। तभी किशोरी ने उसे देख लिया।
दोनों ने उससे किसी को यह बात नहीं बताने को कहा, लेकिन वह नहीं मान रही थी। इसी पर आक्रोशित होकर युवक दाब से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल की हालत नाजुक।
इधर, एसकेएमसीएच में घायल का इलाज चल रहा है, लेकिन उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। चिकित्सक लगातार उसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मेडिकल ओपी की पुलिस बयान दर्ज करने की कवायद में जुटी है। किशोरी कुछ भी बोल पाने में असमर्थ है।