बाइक से मधेपुरा ब्रांच रुपए जमा करने जा रहा था एजेंट महेंद्र यादव
बताया गया कि महिंद्रा फाइनांस कंपनी का कलेक्शन एजेंट भारत यादव सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे तरहा, महुआ, दिघड़ा से लोन की राशि कलेक्शन कर अपनी बाइक से मधेपुरा ब्रांच में जमा करने जा रहे थे। इसी क्रम में सहरसा-मधेपुरा मुख्य मार्ग पर घात लगाए नकाबपोश अपराधियों ने पीछा कर सबैला चौक से पूरब चिमनी भट्ठा के समीप गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में एजेंट ने सहरसा की ओर जा रहे ऑटो में लटक कर जान बचाने कि प्रयास किया लेकिन, अपराधियों ने ऑटो से उतार कर चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। और डिक्की तोड़कर कलेक्शन राशि व अन्य सामान लेकर भाग गया। जिसकी सूचना आसपास के लोगों को मिलने पर मिठाई ओपी व बैजनाथपुर ओपी पुलिस को दी। लेकिन दोनों सीमा विवाद को लेकर फंसे रहे। बाद में घैलाढ़ थाना भी पहुंची। हत्या के घंटों बाद मिठाई ओपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जिससे आक्रोशित लोगों ने पुलिस को वहां से खदेड़ दिया। पुलिस की वाहन का शीशा भी तोड़ दिया। आक्रोशित लोग सड़क पर शव रख कर मधेपुरा एसपी के आने पर जाम हटाने के मांग पर देर शाम तक डटे रहे। जिसको लेकर दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहन की लंबी कतार लग गई।
दरभंगा के बहेरी का रहने वाला था महेंद्र यादव
मिली जानकारी अनुसार दरभंगा जिले के बहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चकला गांव निवासी महेंद्र यादव का 30 वर्षीय पुत्र भरत कुमार यादव महिंद्रा फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के मधेपुरा स्थित ब्रांच में कलेक्शन एजेंट के रूप में। कार्यरत थे। अन्य दिनों कि तरह सोमवार को भी वह अपनी बाइक से रुपयों का कलेक्शन कर सहरसा-मधेपुरा मार्ग से मधेपुरा की ओर जा रहे थे। जहां घात लगाए नकाबपोश अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसमें एजेंट को एक गोली पैर में लगी और दूसरी गोली दांए तरफ आंख के बगल में लगी। जख्मी हालत में ऑटो में लटक जान बचाने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों ने खींच कर चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।

