Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल: अनलॉक फर्स्ट के तहत सरकार के दिशा निर्देश को लेकर डी एम ने की बैठक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, June 1, 2020

सुपौल: अनलॉक फर्स्ट के तहत सरकार के दिशा निर्देश को लेकर डी एम ने की बैठक


सुपौल: अनलॉक  फर्स्ट  के तहत  सरकार के दिशा निर्देश को लेकर डी एम ने की बैठक


सुपौल।संतोष कुमार भगत
अनलॉक  फर्स्ट  के तहत  सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने को लेकर जिलाधिकारी महेंद्र कुमार द्वारा  समाहरणालय स्थित टी सी पी भवन में जिले के व्यावसायिक संघो के प्रतिनिधिगण के साथ बैठक की गयी I सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा  अनलॉक फर्स्ट के तहत सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन के आलोक में विस्तार से चर्चा किया गया । बैठक में गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं गृह मंत्रालय, बिहार सरकार द्वारा दिये गये निदेश के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर  सभी उपस्थित गणों को अवगत कराया गयाI उन्होंने कहा कि रात्रि 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक  आवश्यक सेवाओ को छोड़कर सभी गतिविधयों पर पावंदी रहेगी। दुकानों में एक साथ पांच से ज्यादा व्यक्ति जमा न हो इसे सुनिश्चित किया जाय ।सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं दुकानों में मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा I उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिहाज से सोशल डिस्टेंसिंग के मानको का का पालन करना अत्यंत ही जरूरी होगा। इसके अतिरिक्त दुकानों के आस-पास को भी संक्रमण मुक्त रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इन स्थलों की  साफ-सफाई रखा जाए तथा साबुन से हाथ धोने या SANITIZER का उपयोग को जीवन शैली में डाले I 
बैठक में व्यावसायिक संघो द्वारा भी दिए निदेश का अनुपालन शत-प्रतिशत करने की प्रतिबद्धता जाहिर की I तथा एक मत से सभी प्रतिष्ठानों को सुबह 9 बजे से शाम के 7 बजे तक खुला रखने पर सहमती दी है I जिलाधिकारी द्वारा उनके इस निर्णय का स्वागत किया गया I । उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार , सहायक समाहर्ता श्री दीपक मिश्रा सहित जिले के व्यावसायिक संघो के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।