कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
प्रखंड के बिशनपुर कोडलाही गांव निवासी एसआई अजय कुमार सिंह की बक्सर जिले में हुई सड़क दुर्घटना में मौत होने की खबर से गांव में मातम पसर गया। वे बक्सर के नवानगर थाना में पदस्थापित थे।
बताया जा रहा है कि गश्ती के दौरान सब इंस्पेक्टर श्री सिंह को पता चला कि शराब तस्कर थाना क्षेत्र में शराब बेच रहा है। इसके बाद वे शराब तस्कर के पीछे लग गए।
एक पुल के पास बाइक अनियंत्रित होने के कारण वे दुर्घटना के शिकार हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। अहले सुबह हादसे की खबर फैलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक के चचेरे भाई निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष रतन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक अजय कुमार सिंह वार्ड छह निवासी माधो प्रसाद सिंह के बड़े पुत्र थे। उनसे एक छोटा भाई विजय कुमार सिंह किसान हैं। बताया गया कि दरोगा के शव को उनके पैतृक अंतिम संस्कार किया जाएगा।
