कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर-सोनवर्षाराज सड़क मार्ग एनएच 107 स्थित खोरहातार पहाड़पुर के समीप मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे स्कार्पियो और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। सभी जख्मी तीनों युवकों को ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर एक बाइक चालक की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया। वहीं मौका का फायदा उठाकर स्कार्पियो चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल हो गया और बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यदर्शियों ने बताया कि तरियामा पंचायत के लगमा गांव निवासी राम स्वगारथ यादव के पुत्र गोपाल यादव अपनी बाइक से दो रिश्तेदार सुबीन कुमार तथा एक अन्य को मंगलवार की सुबह ट्रेन पकड़वाने हेतु सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन आ रहा था कि खोरहातार पहाड़पुर पुल के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार की स्कार्पियो चालक ने सीधी टक्कर मार कर फरार हो गया।