Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल:सुसराल आये युवक की जहर खाने से मृत्यु - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 15, 2019

सुपौल:सुसराल आये युवक की जहर खाने से मृत्यु

कोशी लाइव:

छातापुर।सुपौल।जिला ब्यूरों

बलुआ बाजार थाना क्षेत्र अन्तर्गत तुलसीपट्टी में मंगलवार की बीती रात सुसराल आये एक युवक ने जहर खाने से मृत्यु हो गई। घटना विशनपुर शिवराम के तुलसीपट्टी वार्ड 10 की है। इधर, मृतक के मां ने ससुराल वाले पर आरोप लगाया है। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की के पिता और दादा को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार विशनपुर शिवराम के तुलसीपट्टी वार्ड 10 के निवासी शिव नारायण दास की पुत्री पूनम देवी की शादी 2 वर्ष पूर्व प्रतापगंज थाना क्षेत्र के छिटहा गांव में अजय कुमार दास के साथ हुई थी। वहीं मृतक अहमदाबाद में रसोइया का काम करता था। जिससे किसी तरह पूरे परिवार का रासन पानी चलता था। इधर, मृतक के पत्नी पूनम देवी ने बताया कि उसके ससुर पूरण दास का चाल चलन ठीक नहीं था। जिसके के कारण मौका पाकर हमेशा अपनी बहू के साथ जोर जबरदस्ती करता था। वहीं विरोध करने के बाद छोड़ देने की धमकी देता था। इधर, ससुर के रोज इन आदतों के कारण परेशान होकर अपनी सास को आपबीती सुनाई। लेकिन मामला सुनने के बाद सास भी इसे नजर अंदाज करती रही। यहां तक की अपनी बहू की चाल चलन पर ही सवाल खड़ी कर दी। साथ ही इस बारे में पुत्र को नहीं बताने के लिए दवाब भी डाली। लेकिन ससुर के द्वारा बराबर जोर जबरदस्ती करने पर मजबूरन ससुर की करतूत के बारे सारी जानकारी अपने पति को दिया। जिसके बाद पति ने घर आकर इसको लेकर पंचायत भी किया गया। लेकिन पंचायत में ससुर ने इन बातों को निराधार बताते हुए साफ मना कर दिया। जिसके बाद मृतक पति ने भरी पंचायत में पत्नी को छोड़ने की भी बात कह दी। वहीं शादी के बाद इन सब बातों को लेकर लड़की अपने मायके तुलसीपट्टी आ गई और यही रहने लगी। इधर, काफी दिनों के बाद मृतक बीते मंगलवार की रात करीब 10 बजे अपने ससुराल तुलसीपट्टी आया और आते ही दरवाजे पर बेहोश हो गया। जिसके बाद आनन फानन में लड़की परिजन ने स्थिति को भांपते हुए बीरपुर पीएचसी ले गए। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे जहर खाने की बात कही। इस बीच करीब एक घंटा इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। जिसके बाद हॉस्पिटल पहुंची मृतक की माँ ने पुलिस को बुलाकर सारा आरोप लड़की के परिजनों पर गढ़ दिया। हालांकि पुलिस ने तत्काल मामले को देखते हुए लड़की के पिता और दादा को गिरफ्तार कर लिया। इधर, मृतक के पत्नी ने बताया कि शादी के बाद ससुराल में महज दो माह ही रही। बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार को मृतक के घर मे अपने पिता के साथ मारपीट भी हुआ। समाचार सहयोगी: संतोष कुमार के साथ रवि रौशन जी।