Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/DJ बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो जख्मी:सहरसा में शादी समारोह में हुआ था विवाद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, October 20, 2024

SAHARSA/DJ बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो जख्मी:सहरसा में शादी समारोह में हुआ था विवाद


सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नं. 37 में डीजे बजाने को लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले शादी समारोह के दौरान बच्चों के बीच डीजे बजाने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसे स्थानीय स्तर पर सुलझा लिया गया था। हालांकि, शनिवार को अचानक इसी पुराने विवाद को लेकर एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर पर हमला करने पहुंचे।

हमलावरों ने लाठी-डंडों से पिटाई की, इस घटना में मोहम्मद अफरोज(44) और संजीदा खातून(35) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

20 से 25 लोगों ने किया हमला

घायल फिरोज आलम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जब हमला हुआ, उस वक्त घर के सदस्य वहां मौजूद नहीं थे। लगभग 20-25 लोगों के समूह में मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद कोसो, मोहम्मद मुरशिद, मोहम्मद एहसान और मोहम्मद जाबेद समेत अन्य लोग लाठी-डंडों के साथ पहुंचे और भाई-भाभी को बुरी तरह पीटा।

घटना की सूचना परिजनों ने सदर थाने को दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

सदर थानाध्य्क्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना घटित हुई है। मामले में पीड़ित पक्ष से आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।