Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:शादी का झांसा देकर दो वर्षो तक यौन शोषण किया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, July 28, 2024

SAHARSA:शादी का झांसा देकर दो वर्षो तक यौन शोषण किया


बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाई है।थाना में दिए आवेदन में कहा है कि ा एक युवक ने दो वर्ष पूर्व उसे पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया।


उसके बाद मोबाइल नंबर का आदान प्रदान करते बातचीत का दौर शुरू हुआ। उसके बाद आरोपित युवक जो सीटानाबाद का रहने वाला है ने उसे सहरसा कोर्ट में शादी करने की बात कह कर गुरुवार को सहरसा ले गया।


जहां युवक ने अपने प्रेमिका को एक होटल में ले जा कर शारीरिक संबंध बनाया। जिसके बाद युवती ने अपने प्रेमी पर शादी करने का दबाव बनाया तो युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद युवती ने घटना की सारी जानकारी घर पहुंच कर अपनी मां को दिया। मां जब उक्त घटना की बात उनके परिजन को कहने गई तो लड़का पक्ष के द्वारा कहा गया कि शादी नहीं करेंगे, तुमको जो करना है कर लो। थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।